ताज़ा खबर कोरोना खतरे के बीच मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे 280 भारतीय, लगा रहे मदद की गुहार.    |     भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है- निर्मला सीतारमण.    |     राशिफल 11 सितंबर 2019.    |     राशिफल 27 अगस्त 2019.    |     अगर आप दिन में एक बार आहार ले रहे हैं …….    |    

नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी, बदसलूकी को लेकर दिए जांच के आदेश

By DAYANAND MOHITE | published: October 05, 2020 01:05 PM 2019-02-12T14:15:30+5:30

नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी, बदसलूकी को लेकर दिए जांच के आदेश

शहर : राष्ट्रीय

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी है. दरअसल शनिवार को DND पर हुए हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा था और बदसलूकी की थी. प्रियंका उस दौरान राहुल गांधी और अन् कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली से हाथरस जा रही थीं. उसके बाद सोशल मीडिया पर वह तस्वीर वायरल हो रही है. नोएडा पुलिस ने कहा, उस पुलिसमैन के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं जिसने DND फ्लाइओवर पर प्रियंका गांधी से बदसलूकी की थी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के शनिवार को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी फ्लाईओवर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित तौर पर हंगामा करने को लेकर करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत यह मामला शनिवार देर रात थाना सेक्टर-20 में दर्ज किया गया.

अपर पुलिस उपायुक्त, जोन प्रथम, रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई नेता हाथरस जाने के लिए दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे थे. कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद राहुल समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी.

अपर उपायुक्त ने कहा कि इस कारण कांग्रेस की गौतम बुद्ध नगर जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित करीब चार-पांच सौ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तथा धारा 144 महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राहुल और प्रियंका के हाथरस के लिए निकलने के समय दिल्ली-उप्र सीमा पर भारी हंगामा देखने को मिला था. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जमा होने तथा पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई तथा पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

कांग्रेस का दावा है कि पुलिस की लाठी चार्ज में उसके कई कार्यकर्ता घायल हो गए.

शनिवार को राहुल और प्रियंका ने हाथरस पहुंच कर कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि न्याय के लिए लड़ने का वादा किया.

हाथरस केस

गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस में अगड़ी जाति के चार युवकों ने 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था. मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद बुधवार तड़के उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया.

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में ही दाह-संस्कार करने के लिए बाध्य किया. बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ‘‘परिवार की इच्छा के मुताबिक’’ ऐसा किया गया.

पिछला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया, कोरोना वैक्सीन किसे दी जाएगी सबसे पहले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया, कोरोना वैक्सीन किसे दी जाएगी सबसे पहले

कोरोना (CoronaVirus) महामारी के खिलाफ जंग में सरकार वैक्सीन रूपी हथियार के साथ जल्द ....

और पढो

आगामी  

महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, कई शर्तों के साथ दी गई इजाजत
महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, कई शर्तों के साथ दी गई इजाजत

कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज से रेस्टोरेंट, बार ....

और पढो